Raipur Kharun River Bridge: कुम्हारी खारून ब्रिज एक महीने के लिए बंद ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर
Raipur Kharun River Bridge: दुर्ग-भिलाई से रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाईवे-53 पर स्थित खारून नदी ब्रिज की मरम्मत का काम आज से शुरू हो गया है। इसके चलते यह पुल अगले एक महीने तक बंद रहेगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने नया डायवर्जन प्लान लागू किया है और इस दौरान इस रूट पर वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू रहेगा।

सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
- 44 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती
- रायपुर और दुर्ग पुलिस द्वारा संयुक्त निगरानी
- यातायात को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्लान
दुर्ग से रायपुर आने के लिए वैकल्पिक मार्ग
- सेलूद – पाटन – अभनपुर मार्ग (एयरपोर्ट/नया रायपुर के लिए)
- सेलूद – फूंडा – जामगांव – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग
- सिरसा गेट – मोतीपुर – अमलेश्वर मार्ग
- कुम्हारी – उरला – खमरिया – अमलेश्वर मार्ग
- कुम्हारी टोल के बाद चंदनीडीह तक वन-वे मार्ग
रायपुर से दुर्ग जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग
- चंदनीडीह से लेफ्ट होकर पुराने रपटा पुल का उपयोग
- भटगांव – अमलेश्वर – मोतीपुर मार्ग
- रायपुरा से अमलेश्वर होते हुए भिलाई-दुर्ग मार्ग
समय से पहले निकलने की सलाह
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि:
- वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल या परीक्षा केंद्र जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें
