WhatsApp Green Dot Feature: अब DP के नीचे दिखेगा ग्रीन डॉट, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है ऑनलाइन
WhatsApp Green Dot Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक नया Green Dot Feature टेस्ट कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना चैट खोले ही यह जान सकेंगे कि उनका कोई कॉन्टैक्ट इस समय ऑनलाइन है या नहीं। फिलहाल यह फीचर चुनिंदा iPhone Beta Users के लिए उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

क्या है WhatsApp Green Dot Feature?
नई रिपोर्ट के अनुसार, जब कोई यूजर WhatsApp पर एक्टिव होगा, तो उसकी Display Picture (DP) के नीचे एक हरा (Green) Dot दिखाई देगा। जैसे ही वह ऑफलाइन होगा, यह ग्रीन डॉट अपने आप गायब हो जाएगा। इस फीचर का उद्देश्य यूजर्स को बिना चैट खोले ही किसी कॉन्टैक्ट का ऑनलाइन स्टेटस आसानी से दिखाना है।
फिलहाल कहां दिखाई देगा Green Dot?
अभी WhatsApp ने इस फीचर को केवल Contact Info Screen तक सीमित रखा है। यानी किसी यूजर की चैट खोलने के बाद उसकी प्रोफाइल फोटो या नाम पर टैप करने पर ही Green Dot दिखाई देगा। फिलहाल यह चैट लिस्ट या मुख्य चैट विंडो में नजर नहीं आता। WhatsApp आमतौर पर किसी भी नए फीचर को पहले सीमित यूजर्स के बीच टेस्ट करता है और सफल होने पर सभी के लिए जारी करता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Rituals: हर शुभ काम में नारियल क्यों फोड़ा जाता है? जानें धार्मिक महत्व
किन यूजर्स को मिल रहा है नया फीचर?
यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for iOS Version 26.26.10.72 का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इससे पहले इसे Android Beta Version में भी देखा जा चुका है, जिससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द ही दोनों प्लेटफॉर्म पर इसका विस्तार कर सकती है।
क्या प्राइवेसी पर पड़ेगा असर?
WhatsApp ने साफ किया है कि Green Dot Feature आपकी मौजूदा Privacy Settings का ही पालन करेगा। अगर आपने अपना Online Status किसी व्यक्ति या सभी लोगों से छिपा रखा है, तो उन यूजर्स को आपके प्रोफाइल पर Green Dot दिखाई नहीं देगा। यानी यह फीचर कोई नई जानकारी साझा नहीं करेगा, बल्कि केवल मौजूदा ऑनलाइन स्टेटस को विजुअल रूप में प्रदर्शित करेगा।
सभी यूजर्स को कब मिलेगा फीचर?
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। यदि बीटा टेस्ट सफल रहता है, तो आने वाले महीनों में WhatsApp इसे सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए जारी कर सकता है। हालांकि, Meta की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। WhatsApp लगातार AI, Privacy और User Experience से जुड़े नए फीचर्स पर काम कर रहा है और Green Dot Feature भी उसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
