Featuredराशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 March 2026: जानें आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 2 March 2026 (सोमवार): ग्रहों की चाल आज कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ रही है। गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्योदय के समय चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे और बाद में सिंह राशि में प्रवेश कर केतु के साथ संयोग करेंगे। सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं शुक्र मीन राशि में उच्च के होकर शनि के साथ संयोग बना रहे हैं, जो दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध और सुख-सुविधाओं के लिए शुभ संकेत दे रहा है।

Aaj Ka Rashifal 2 March 2026

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल —

मेष राशि

भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। विद्यार्थियों को असमंजस की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में तकरार संभव है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। काली जी की आराधना लाभकारी रहेगी।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग है और यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक विवाद से बचें। गणेश जी की पूजा शुभ रहेगी।

मिथुन राशि

नाक, कान, गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापारिक स्थिति बेहतर है। प्रेम और संतान पक्ष में सुधार होगा। शुक्र की स्थिति आपके लिए सकारात्मक बदलाव ला रही है।

कर्क राशि

धन हानि के संकेत हैं, निवेश टालें। मुख रोग से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में गलतफहमी से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि देव को प्रणाम करें।

कन्या राशि

आय के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक अस्थिरता रह सकती है। यात्रा लाभदायक होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार है।

वृश्चिक राशि

पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में हल्की बाधा आ सकती है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि

परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सुधार होगा। बजरंग बली की पूजा शुभ फल देगी।

मकर राशि

चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। अचानक परेशानी आ सकती है, लेकिन स्थिति अस्थायी है। प्रेम और व्यापार में सुधार रहेगा।

कुंभ राशि

मानसिक बेचैनी के साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि

सावधानी से दिन बिताएं। शत्रु बाधा संभव है। व्यापार और प्रेम जीवन मध्यम रहेगा। काली जी को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *