SSC Selection Post Phase-14: 3003 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू
SSC Selection Post Phase-14: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Staff Selection Commission (SSC) ने वर्ष 2026 के लिए सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 3003 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 मई 2026 (रात 11 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई 2026 निर्धारित की गई है।
- वहीं, आवेदन में सुधार के लिए 11 से 13 मई 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) का आयोजन जून 2026 में संभावित है।
कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल
कुल 3003 पदों में श्रेणी अनुसार वितरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR): 1534 पद
- ओबीसी (OBC): 667 पद
- एससी (SC): 346 पद
- एसटी (ST): 185 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 271 पद
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में मैट्रिक (10वीं), 10+2 और ग्रेजुएट स्तर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को आयु में छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- दिव्यांग (PwD): 10 से 15 वर्ष तक
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी: ₹100
- महिला, SC, ST, PwD और पूर्व सैनिक: निःशुल्क
परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के जरिए होगी।
- कुल प्रश्न: 100
- कुल अंक: 200
- समय: 60 मिनट
- निगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक प्रति गलत उत्तर
परीक्षा केंद्र
मध्य क्षेत्र के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर समेत कई शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
महिला उम्मीदवारों को प्रोत्साहन
SSC ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि लैंगिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए महिला उम्मीदवारों को आवेदन के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है।
