Salman Khan Health Update: सेहत पर उठे सवालों के बीच सलमान खान का करारा जवाब, एक लाइन ने हेटर्स की बोलती बंद की
Salman Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम का उनका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पहले की तुलना में काफी दुबले नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद जहां फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित दिखे, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इसी बीच सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ सिर्फ एक लाइन लिखी—“आप लोगों की तबीयत कैसी है?” इस एक सवाल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और फैंस ने इसे ट्रोलर्स को दिया गया करारा जवाब बताया।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा
सलमान खान हाल ही में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपीं। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कई लोगों ने उनके बदले हुए लुक को लेकर सवाल उठाए।
फैंस ने किया समर्थन
सलमान के पोस्ट पर लाखों फैंस ने कमेंट कर उनका समर्थन किया। कई यूजर्स ने लिखा कि भाईजान ने बिना किसी विवाद के सिर्फ एक लाइन में ट्रोलर्स को जवाब दे दिया। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Teaser 2: आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ का हाई-वोल्टेज टीजर रिलीज, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म में भी नजर आ सकते हैं। दोनों प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
