Featuredकरियर

Raipur Rozgar Mela: रायपुर में आज 877 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

Raipur Rozgar Mela:  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। राजधानी रायपुर में आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की 8 कंपनियां 877 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं।रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, सिविल लाइंस, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती अभियान में विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इनमें शामिल हैं:

  • 10वीं पास
  • 12वीं पास
  • स्नातक (Graduate)
  • आईटीआई
  • डिप्लोमा धारक
  • वेल्डर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • फिटर
  • कृषि क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवार

ऑनलाइन आवेदन जरूरी

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। उम्मीदवार erojgar.cg.gov.in पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से आवेदन और रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह रोजगार मेला आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। विभिन्न कंपनियां अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *