PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 पदों पर निकली भर्ती, 9 अगस्त तक करें आवेदन
PNB Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया IBPS पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

यह भर्ती JMGS-I (Junior Management Grade Scale-I) के तहत की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 तक बेसिक वेतन के साथ डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा।
PNB LBO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
- भर्ती संस्था: पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
- पद का नाम: लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
- कुल पद: 545
- आवेदन प्रारंभ: 20 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
- वेतन: ₹48,480 – ₹85,920 (बेसिक पे)
यह भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana 2026: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान सहित
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष (1 जुलाई 2026 के अनुसार)
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
अनुभव भी जरूरी
आवेदकों के पास किसी Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank में क्लेरिकल या ऑफिसर कैडर पर कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
PNB LBO भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा—
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
- पर्सनल इंटरव्यू
अंतिम मेरिट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- SC/ST/PwBD: ₹59
- अन्य सभी वर्ग: ₹1180
राज्यवार निकली हैं रिक्तियां
इस भर्ती में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
