Featuredक्रिकेटखेल

IPL 2026: आज RCB और DC आमने-सामने, जानें प्लेइंग XI और पिच का हाल

IPL 2026 RCB vs DC : आईपीएल 2026 में आज 18 अप्रैल, शनिवार को डबल हेडर मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। दिन का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, जहां एक ओर आरसीबी अपनी जीत को बनाए रखने के लिये उतरेगी वहीं दिल्ली कैपिटल्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें बेंगलुरु ने 20 मैच जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि दिल्ली को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भी आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।

IPL 2026 RCB vs DC

मैच प्रिडिक्शन:

दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की संभावना ज्यादा नजर आ रही है। हालांकि टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है, इसलिए मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

आरसीबी की संभावित प्लेइंग XI:

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डार।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI:

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *