Featuredबिजनेस

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की तेजी बरकरार; जानिए आज के ताजा रेट

Gold Price Today: घरेलू बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। Gold Price Today (28 जनवरी) को दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर ₹1,62,090 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में इसका भाव ₹1,61,940 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव $5,087.48 प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। बीते 7 कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में करीब 9% या $416.59 की तेजी देखने को मिली थी, जिसके बाद अब मुनाफावसूली के चलते गिरावट आई है।

फेड के फैसले से तय होगी आगे की दिशा

अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं। फेड का अहम फैसला 28 जनवरी को आने वाला है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है। निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, यदि बाजार में मजबूत तेजी आती है तो बुल केस में सोना $5,700 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Silver Price Today: चांदी की तेजी बरकरार

दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मजबूती जारी है। 28 जनवरी की सुबह चांदी का भाव ₹3,70,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस $112.41 प्रति औंस पर है। विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी सहारा मिल रहा है, जिससे कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में फेड के फैसले, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को लंबी अवधि के नजरिए से निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *