Featuredमनोरंजन

Don 3 Controversy: अब Salman Khan संभालेंगे मामला, Ranveer-Farhan के रिश्ते सुधारने की कोशिश

Don 3 Controversy: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ इन दिनों विवादों में घिर गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही अभिनेता Ranveer Singh के प्रोजेक्ट से अलग होने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस पूरे मामले में अब सुपरस्टार Salman Khan की एंट्री हो गई है, जो रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता Farhan Akhtar के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया नॉन-कोऑपरेशन नोटिस

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। आरोप है कि अभिनेता ने शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे निर्माताओं को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की थी कि रणवीर के अचानक पीछे हटने के कारण उन्हें लगभग 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। फिल्म की शूटिंग लोकेशन, होटल बुकिंग और अन्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।

सलमान खान ने संभाला मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने इस पूरे विवाद को शांत कराने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की है। बताया जा रहा है कि सलमान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और अख्तर परिवार से भी उनके अच्छे संबंध हैं। ऐसे में उन्होंने दोनों को आपसी मतभेद भुलाकर इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की सलाह दी है।

फरहान और रणवीर दोनों को दी सलाह

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद फिल्म इंडस्ट्री में आम बात हैं। वहीं, रणवीर सिंह से भी उन्होंने लंबी बातचीत कर उनकी परेशानियों और नजरिए को समझने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार, सलमान नहीं चाहते कि मामला कानूनी विवाद या इंडस्ट्री एजेंसियों के बड़े फैसलों तक पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से मीडिया विवाद से बचने और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने की बात कही है।

आमिर खान ने भी की थी सुलह की कोशिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान से पहले Aamir Khan भी रणवीर और फरहान के बीच समझौता कराने की कोशिश कर चुके हैं। हालांकि अब तक कोई आधिकारिक समाधान सामने नहीं आया है।

रणवीर सिंह को नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने की सलाह

बताया जा रहा है कि सलमान खान ने रणवीर सिंह को नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने और करियर पर ध्यान देने की सलाह दी है। वहीं फरहान अख्तर के साथ भी वे लगातार संपर्क में हैं ताकि विवाद जल्द खत्म हो सके। फिलहाल ‘डॉन 3’ को लेकर जारी यह विवाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *