Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, छत्तीसगढ़ में गर्म हवाओं पर ब्रेक; रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जून की शुरुआत राहत भरे मौसम के साथ हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवाओं पर रोक लग गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

CG Weather Update 02 june 2026

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। दिनभर तेज धूप का असर कम दिखाई दिया और कई इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि राजधानी में बारिश नहीं हुई, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गरियाबंद, बस्तर और सूरजपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। दोपहर बाद तेज हवा, अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना कम है।

रायपुर मौसम अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

मई के अंतिम सप्ताह से जारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से प्रदेशभर में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे दिन और रात दोनों समय की उमस में कमी आई है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *