CG School Exam Time Table 2026-27: पहली से 12वीं तक की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी में संशोधन
CG School Exam Time Table 2026-27: छत्तीसगढ़ में स्कूलों की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक की तिमाही एवं अर्धवार्षिक परीक्षा की समय-सारणी में संशोधन किया है।

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से संशोधित समय-सारणी जारी करने के साथ ही परीक्षा के संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को जिला स्तर पर परीक्षा समिति का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला स्तर पर गठित होगी परीक्षा समिति
जारी निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के बेहतर संचालन और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला स्तर पर परीक्षा समिति बनाई जाएगी। इसके लिए संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट
इस संशोधन का असर कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं पर पड़ेगा। ऐसे में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे पुरानी समय-सारणी के बजाय संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही तैयारी करें। परीक्षा की नई तारीखों और विषयवार समय-सारणी की जानकारी के लिए स्कूल प्रबंधन या लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश देखना जरूरी है।


