Featuredबिजनेस

Bank Holiday 27 November 2026: कल बंद रहेंगे बैंक, जानें किस राज्य में और क्यों रहेगी छुट्टी

Bank Holiday 27 November 2026: अगर आप 27 नवंबर शुक्रवार को बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे की जानकारी जरूर चेक कर लें।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कल एक राज्य में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि, देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, कल एक राज्य में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।हालांकि, देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

27 नवंबर को इस राज्य में बंद रहेंगे बैंक

RBI के कैलेंडर के मुताबिक, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे:

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • केनरा बैंक
  • एक्सिस बैंक
  • एचडीएफसी बैंक
  • आईसीआईसीआई बैंक

की शाखाएं बंद रहेंगी।

कर्नाटक में बैंकों की यह छुट्टी कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi) के कारण दी गई है।

लगातार तीन दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच

कर्नाटक में बैंक ग्राहकों को लगातार तीन दिन बैंक ब्रांच बंद मिलने वाली हैं।

  • 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): कनकदास जयंती के कारण छुट्टी
  • 28 नवंबर 2026 (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद
  • 29 नवंबर 2026 (रविवार): रविवार का साप्ताहिक अवकाश

ऐसे में कर्नाटक में बैंक शाखाएं 27 से 29 नवंबर तक बंद रहेंगी।

देश के बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

कर्नाटक को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में 27 नवंबर को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी।ग्राहक बैंक ब्रांच के अलावा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

नवंबर 2026 में बैंक छुट्टियां

नवंबर महीने में बैंक छुट्टियों की बात करें तो:

  • 27 नवंबर 2026: कनकदास जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक बंद
  • 28 नवंबर 2026: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद
  • 29 नवंबर 2026: रविवार के कारण बैंक बंद

बैंक जाने से पहले अपने राज्य के अनुसार छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *