Anshula Kapoor Wedding: बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर सात फेरों का वीडियो वायरल
Anshula Kapoor Wedding: मुंबई: फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन पर फैंस और सेलेब्स लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सात फेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर सात फेरे लेते और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। शादी समारोह में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। एक अन्य वीडियो में अभिनेता अनिल कपूर मेहमानों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी को निजी रखने के लिए अर्जुन कपूर ने मीडिया और पैपराजी से वेडिंग वेन्यू के बाहर भीड़ न लगाने की अपील की थी।
प्री-वेडिंग फंक्शन भी रहे चर्चा में
शादी से पहले अंशुला कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब शादी के बाद कपल का वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने 2025 में सगाई की। अब 2026 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। रोहन ठक्कर मनोरंजन जगत से जुड़े हैं और धर्माटिक एंटरटेनमेंट में बतौर स्क्रीन राइटर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें: Alpha Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का फीका पड़ा जलवा, YRF Spy Universe में सबसे कम वीकेंड ओपनिंग
फैंस दे रहे हैं बधाइयां
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। फैंस इस नई जोड़ी को उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
