Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Silver Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग के कारण आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 6 मार्च 2026 की सुबह देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट आई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और उसके बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में सोने का ताजा भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 163,020 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 149,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 5 मार्च को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में करीब 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज भी कीमतें नरम बनी हुई है
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।
- आज चांदी की कीमत : 284,900 रुपये प्रति किलोग्राम
- एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 27,700 रुपये (9.23%) गिरकर 272,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस लगभग 84.11 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।
वैश्विक तनाव का असर
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven Assets) की ओर बढ़े थे। हालांकि ऊंचे स्तर पर भारी मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक राजनीतिक हालात के आधार पर सोने-चांदी के दाम में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
