Featuredबिजनेस

Gold Rate Today In India: सप्ताह के दूसरे दिन चमका गोल्ड, चांदी भी हुई महंगी

Gold-Silver Rate Today: शादी-विवाह के सीजन में गहनों की खरीदारी आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। सप्ताह के दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) के तौर पर बढ़ती मांग के चलते गोल्ड और सिल्वर दोनों में चमक बनी हुई है।

Gold Rate Today In India

निवेशकों ने हालिया गिरावट को खरीदारी का मौका माना, जिसका असर अब कीमतों पर साफ नजर आ रहा है। आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के रेट बढ़े हैं, वहीं चांदी भी महंगी हुई है।

दो दिनों में सोना हुआ ₹1320 तक महंगा

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹10 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में

  • 24 कैरेट गोल्ड ₹1320 प्रति 10 ग्राम महंगा
  • 22 कैरेट गोल्ड ₹1210 प्रति 10 ग्राम चढ़ चुका है

शादी के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने से कीमतों में आगे भी तेजी बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद बीते दो दिनों में दिल्ली में चांदी के भाव कुल ₹15,100 प्रति किलोग्राम बढ़ गए हैं।

आज 10 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹3,01,100 प्रति किलोग्राम के भाव बिक रही है। आज इसमें ₹100 की और बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *