Featuredकरियर

BOB Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का मौका, 419 पदों पर भर्ती शुरू

Bank of Baroda Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने MSME डिपार्टमेंट में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर समेत 419 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

BOB Vacancy 2026

इस भर्ती के लिए 06 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 तय की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा वैकेंसी 2026: पदों का विवरण

पद का नामपदों की संख्या
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (MSME रिलेशनशिप)14
डिप्टी मैनेजर (MSME रिलेशनशिप)62
असिस्टेंट मैनेजर (MSME सेल्स)177
सीनियर मैनेजर MSME (रिलेशनशिप)113
सीनियर मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट)19
मैनेजर (क्रेडिट एनालिस्ट)34
कुल पद419

BOB भर्ती 2026 के लिए योग्यता

  • उम्मीदवार का ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है
  • MBA / PGDM (Marketing या Finance) वालों को प्राथमिकता
  • सीनियर पदों के लिए CA / CFA / CMA को वरीयता
  • पदानुसार 2 से 8 साल का अनुभव जरूरी

पूरी योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

आयु सीमा और सैलरी

  • आयु सीमा: 22 से 40 वर्ष (पदानुसार अलग-अलग)
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट
  • सैलरी: बैंक ऑफ बड़ौदा के स्केल और कॉन्ट्रैक्ट/रेगुलर नियमों के अनुसार

आवेदन शुल्क

  • General / OBC / EWS: ₹850
  • SC / ST / PwBD / महिला / Ex-Serviceman: ₹175

BOB Vacancy 2026 में आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं
  2. नए उम्मीदवार पहले Register करें
  3. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *