SSC Phase 13 Result 2026: एसएससी ने फेज-13 री-एग्जाम का रिजल्ट किया घोषित, यहां से करें डायरेक्ट चेक
SSC Phase 13 Result 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने फेज-13 री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस री-एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। SSC की ओर से यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं।

SSC Phase 13 Result 2026: इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड
SSC Phase 13 Re-Exam Result 2026 को चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
- होमपेज पर मौजूद Result सेक्शन पर क्लिक करें
- अब “SSC Phase 13 Re-Exam Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- लिंक खुलते ही रिजल्ट PDF आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
- PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
इस दिन आयोजित हुआ था SSC Phase 13 Re-Exam
SSC की ओर से Phase 13 Re-Exam का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 29 अगस्त 2025 को किया गया था। इसके बाद आयोग ने 26 सितंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
SSC Phase 13 Cut Off 2026 भी जारी
SSC ने रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अब कैटेगरी-वाइज कटऑफ भी चेक कर सकते हैं।
- कुल 67,543 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि PDF में
- अपना नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
ध्यानपूर्वक जांच लें
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
यदि किसी भी उम्मीदवार के विवरण में त्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार संपर्क करें।
