Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: इन 6 राशियों का दिन रहेगा शानदार, जानिए मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 2 February 2026 : आज 2 फरवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आई है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज 6 राशियों का दिन बेहद शानदार रहने वाला है, जहां उन्हें धन, करियर और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

आज की ग्रहों की स्थिति
- गुरु – मिथुन राशि
- चंद्रमा – कर्क राशि
- केतु – सिंह राशि
- सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल – मकर राशि
- राहु – कुंभ राशि
- शनि – मीन राशि
इन ग्रह योगों के प्रभाव से आज कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope Today)
स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत हैं।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)
भाग्य आपका पूरा साथ देगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार शानदार रहेंगे।
शुभ उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
दिन थोड़ा सावधानी का है। स्वास्थ्य, निवेश और सरकारी मामलों में सतर्क रहें। वाणी पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
ऊर्जा में जबरदस्त वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी या विवाह संबंधी मामलों में थोड़ी उलझन रह सकती है।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
मानसिक तनाव रह सकता है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन शत्रुओं पर विजय मिलेगी। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे।
शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से भी लाभ होगा। यात्रा का योग है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
तुला राशि (Libra Horoscope Today)
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन पारिवारिक कलह संभव है।
शुभ उपाय: शनि देव की पूजा करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
भाग्य प्रबल रहेगा। मेहनत रंग लाएगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा।
शुभ उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। क्रोध और रक्तचाप पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा और शत्रु भय रह सकता है। प्रेम और व्यापार मध्यम रहेगा।
शुभ उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आय के नए अवसर मिलेंगे। पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
