Featuredमनोरंजन

Shahid Kapoor–Vishal Bhardwaj Controversy: ‘शाहिद मेरे एग्रेसन को समझता है’, लड़ाई की अफवाहों पर विशाल भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी

Bollywood News : एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन क्रिएटिव जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने कमीने, हैदर और रंगून जैसी यादगार फिल्में दी हैं और अब जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो (O’Romeo)’ के साथ फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इसी बीच कई सालों से चल रही दोनों के बीच अनबन और लड़ाई की अफवाहों पर अब विशाल भारद्वाज ने खुलकर बयान दिया है।

Shahid Kapoor–Vishal Bhardwaj Controversy


ट्रेलर लॉन्च में विशाल भारद्वाज का बड़ा बयान

‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विशाल भारद्वाज ने कहा—

“मेरे दोस्त मजाक में कहते हैं कि शाहिद के साथ काम करने के लिए मुझे नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए, लेकिन वो यह नहीं देखते कि मेरे साथ काम करना खुद बहुत मुश्किल है। मैं कैसा आदमी हूं, यह शाहिद अच्छे से जानता है। वो मेरे एग्रेसन को समझता है।”

उन्होंने आगे कहा—

“मुझे अब तक 9 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं, लेकिन मेरे दोस्त कहते हैं कि दसवां अवॉर्ड मुझे इसलिए मिलना चाहिए क्योंकि मैंने शाहिद के साथ 4 फिल्में की हैं। सच तो यह है कि शाहिद को मेरे साथ काम करने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।”

अनबन नहीं, आपसी समझ का रिश्ता

विशाल भारद्वाज के इस बयान से साफ हो गया कि दोनों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं बल्कि गहरी प्रोफेशनल समझ और भरोसा है। सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में चल रही अनबन की खबरों को उन्होंने मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया।

‘ओ रोमियो’ में फिर दिखेगी हिट जोड़ी

  • फिल्म: O’Romeo
  • स्टार: Shahid Kapoor
  • निर्देशक: Vishal Bhardwaj
  • रिलीज डेट: 13 फरवरी

यह फिल्म दोनों की चौथी साथ में फिल्म होगी। इससे पहले—

  • Kaminey
  • Haider
  • Rangoon
    में दोनों की जोड़ी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था।

फैंस में बढ़ा एक्साइटमेंट

‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर के बाद से ही फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। शाहिद कपूर के इंटेंस किरदार और विशाल भारद्वाज की यूनिक स्टोरीटेलिंग का कॉम्बिनेशन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *