Featuredमनोरंजन

South Actress News: Nidhhi Agerwal के बाद Samantha Ruth Prabhu भी भीड़ में फंसीं, पुलिस और बॉडीगार्ड ने सुरक्षित निकाला बाहर

South Actress News: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) हाल ही में हैदराबाद में एक साड़ी स्टोर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फैंस की भारी भीड़ में फंस गईं। कुछ दिन पहले निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) के साथ हुई ऐसी ही घटना के बाद अब सामंथा के साथ भी यह वाकया सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



भीड़ देखकर घबराईं सामंथा

इवेंट में सामंथा के पहुंचते ही फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। लोग उनके साथ फोटो और वीडियो लेने के लिए आगे बढ़ने लगे, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सामंथा भीड़ देखकर सहम जाती हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और उनके बॉडीगार्ड्स ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए उन्हें सुरक्षित उनकी गाड़ी तक पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो वहीं कुछ ने सामंथा की शांति और संयम की तारीफ भी की। इससे पहले निधि अग्रवाल भी एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इसी तरह भीड़ में फंस चुकी हैं।

सामंथा रुथ प्रभु का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में वेब सीरीज ‘Citadel: Honey Bunny’ में वरुण धवन के साथ देखा गया था। अब वह जल्द ही अपकमिंग वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

हाल ही में की शादी

गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को निर्देशक राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं, जिसमें वह लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *