Featuredबिजनेस

Gold Price Today: सोने की तेजी पर ब्रेक, चांदी में भी गिरावट; जानिए आज के ताजा भाव

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में जारी तेजी पर शनिवार को ब्रेक लग गया है। 20 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 134,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold Price Today

वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के ब्याज दरों में आगे कटौती के संकेत देने के बाद बाजार में हल्की नरमी देखी जा रही है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पॉलिसी मेकर्स आगे बढ़ने में सतर्कता बरत सकते हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दर चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचने और रोजगार आंकड़ों में कमजोरी का असर भी कीमती धातुओं पर दिख रहा है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह चांदी 2,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि, एनालिस्ट्स का कहना है कि चांदी की सप्लाई लगातार पांचवें साल घट रही है, जिससे आने वाले समय में इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। इस साल अब तक चांदी के दाम में करीब 126 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का सीधा असर पड़ता है। ब्याज दरों से जुड़े फैसले, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक हालात आगे भी बाजार की दिशा तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *