Featuredछत्तीसगढ़

CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस का टैलेंट हंट शुरू, 120 कैंडिडेट चयन प्रक्रिया में हुए शामिल

CG Congress News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और नए चेहरों को आगे लाने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कुल 120 कैंडिडेट चयन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। इस पहल को कांग्रेस संगठन के लिए भविष्य की मजबूत नींव माना जा रहा है।



25 राउंड में पूरी होगी चयन प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार, टैलेंट हंट की चयन प्रक्रिया को 25 राउंड में पूरा किया जा रहा है। इसमें पैनल डिस्कशन, लिखित परीक्षा (रिटन टेस्ट) और इंटरव्यू के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रवक्ताओं का चयन करना है, जो पार्टी की विचारधारा को मजबूती से जनता के सामने रख सकें।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हो रहे इंटरव्यू

चयन प्रक्रिया के दौरान इंटरव्यू पैनल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य, प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़, AICC रिसर्च टीम के अंचल सिंघल और हर्ष कुमार शामिल हैं। इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिल रहा है।

लोकतांत्रिक विचारधारा वालों को मिलेगा मौका

कांग्रेस के नेशनल टैलेंट हंट को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक विचारधारा में विश्वास रखते हैं, उन्हें कांग्रेस में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे प्रवक्ताओं को चुन रही है, जो अपनी बात मजबूती और स्पष्टता के साथ रख सकें। अनुमा आचार्य ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास पहले से ही सक्षम नेता हैं, लेकिन भविष्य को देखते हुए नए लोगों को भी जोड़ना जरूरी है। यह पहली बार है जब कांग्रेस ने सीधे तौर पर अपनी विचारधारा से जुड़ने का मंच आम लोगों को दिया है।

संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व

कांग्रेस का यह टैलेंट हंट प्रोग्राम न सिर्फ संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि पार्टी को ऐसे नए चेहरे भी देगा, जो मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में कांग्रेस की आवाज बन सकेंगे। आने वाले समय में इस पहल के जरिए चुने गए प्रवक्ताओं को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *