Winter Special Train: आज से शुरू हुआ संचालन, बिलासपुर–रायपुर–दुर्ग–गोंदिया में मिलेगा स्टॉपेज
Winter Special Train: शीतकालीन सीज़न में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक और बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए Howrah–CSMT–Howrah Winter Special Train का संचालन आज 11 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है, जिससे हजारों यात्रियों को आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

02870 Howrah–CSMT Winter Special ट्रेन (11 दिसंबर से)
यह विशेष ट्रेन 11 दिसंबर, गुरुवार को हावड़ा से 13:55 बजे रवाना होगी और निम्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी:
पहला दिन (11 दिसंबर)
- खड़गपुर – 15:30
- टाटानगर – 17:23
- राउरकेला – 19:52
- झारसुगुड़ा – 22:03
दूसरा दिन (12 दिसंबर)
- बिलासपुर – 01:15
- रायपुर – 03:15
- दुर्ग – 04:15
- गोंदिया – 06:05
- नागपुर – 08:10
- बडनेरा – 11:10
- अकोला – 12:10
- भुसावल – 14:50
- नासिक रोड – 18:30
- कल्याण – 22:05
- सीएसएमटी आगमन – 23:45 बजे
02869 CSMT–Howrah Special Train (13 दिसंबर से)
यह ट्रेन 13 दिसंबर, शनिवार को CSMT से 11:05 बजे रवाना होगी।
पहला दिन (13 दिसंबर)
- कल्याण – 12:10
- नासिक रोड – 15:15
- भुसावल – 18:50
- अकोला – 21:00
- बडनेरा – 22:55
दूसरा दिन (14 दिसंबर)
- नागपुर – 01:25
- गोंदिया – 03:25
- दुर्ग – 05:05
- रायपुर – 05:43
- बिलासपुर – 07:40
- झारसुगुड़ा – 11:20
- राउरकेला – 12:50
- टाटानगर – 15:50
- खड़गपुर – 18:10
- हावड़ा आगमन – 20:55 बजे
यात्रियों के लिए सुविधाएँ
स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्नलिखित कोच लगाए गए हैं:
- 1 SLRD
- 4 सामान्य कोच
- 6 स्लीपर कोच
- 2 AC-3 इकोनॉमी
- 5 AC-3 कोच
- 2 AC-2 कोच
- 1 जनरेटर कार
इन विशेष कोचों के साथ यात्री आरामदायक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
