CG Winter Assembly Session: शनिवार-रविवार की छुट्टियां रद्द, कार्यालय खुले रहेंगे
CG Winter Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विधानसभा में विधायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

इसी कारण, इस सप्ताहांत कार्यालयों को नियमित दिनों की तरह खोलने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रश्नों के संकलन, सत्यापन और समय पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

