Featuredमनोरंजन

Dharmendra Death: न Sunny, न Bobby… धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में उनके पोते Karan Deol ने कीं प्रवाहित

Dharmendra Death: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन ने पूरे फिल्म जगत और उनके परिवार को गहरे शोक में डूबो दिया है। 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। निधन के बाद अब एक भावुक वीडियो सामने आया है जिसमें सनी देओल के बेटे करण देओल अपने दादा की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा जी में प्रवाहित करते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, लेकिन मुख्य अस्थि-विसर्जन की प्रक्रिया करण देओल ने स्वयं पूरी की।

करण देओल ने की अस्थि-विसर्जन की मुख्य प्रक्रिया

परिवार रविवार सुबह करीब 11 बजे हरिद्वार पहुंचा। वे श्रवणनाथ नगर क्षेत्र स्थित पीलीभीत हाउस के घाट पर पहुंचे, जहां पंडितों की उपस्थिति में पूरी वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की गईं। इस दौरान करण देओल ने पूजा-अर्चना करने के बाद दादा की अस्थियों को गंगा में समर्पित किया। परिवार के लोग भावुक नजर आए और वातावरण गमगीन था।

8 दिसंबर को था धर्मेंद्र का जन्मदिन—90 वर्ष पूरे होने थे

धर्मेंद्र का जन्मदिन 8 दिसंबर को होने वाला था, और वे 90 वर्ष के होने वाले थे। लेकिन जन्मदिन से पांच दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाद देओल परिवार ने मुंबई में एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए और उन्होंने अपने प्रिय “ही-मैन” को श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में रहे हैं जिनके अभिनय, व्यक्तित्व और सरल स्वभाव ने उन्हें लाखों दिलों में अलग जगह दी। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया से लेकर फिल्म जगत तक हर जगह शोक की लहर देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *