IND VS SA ODI: रायपुर में वनडे मैच की टिकटों की कालाबाजारी तेज, दो दलाल गिरफ्तार
IND VS SA ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए। इसी बीच टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग ने जोर पकड़ लिया है।

स्टेडियम के बाहर 2,500 रुपये के टिकट को दलालों द्वारा 7,000 रुपये तक में बेचते हुए देखा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जबरदस्त डिमांड, टिकट बिक्री शुरू होते ही SOLD OUT
28 नवंबर की शाम 5 बजे जब टिकटों की बिक्री शुरू हुई, तो वेबसाइट पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही मिनटों में सभी टिकट खत्म हो गए और वेबसाइट पर ‘Sold Out’ का नोटिफिकेशन दिखने लगा। ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को लेने के लिए लोग रायपुर के इंडोर स्टेडियम (बुढ़ापारा) पहुंच रहे हैं।
2500 की टिकट 7000 में बेचते दलाल
स्टेडियम के मेन गेट के बाहर कई दलाल अत्यधिक रेट पर टिकट बेचते मिले।
जांच में पाया गया कि:
- 2,500 रुपए वाली टिकटें
- 7,000 रुपए तक में बेची जा रही थीं
क्रिकेट फैंस ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
दो दलाल गिरफ्तार
पुलिस ने 30 नवंबर को ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को अवैध टिकट बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनों युवक टिकटों को ब्लैक में बेच रहे थे। स्टेडियम में होने वाला मुकाबला 3 दिसंबर 2025 को खेला जाएगा। 2 दिसंबर को दोनों टीमें मैदान पर अभ्यास करेंगी।
भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग स्क्वॉड
भारत की टीम:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल
दक्षिण अफ्रीका की टीम:
टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनिल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी ज़ोरज़ी, रूबिन हर्मन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्कराम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन
वनडे रिकॉर्ड में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच 95 वनडे मुकाबले खेले गए हैं:
- भारत ने जीते: 41 मैच
- दक्षिण अफ्रीका ने जीते: 51 मैच
- बेनतीजा: 3 मैच
वनडे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन भारत की तुलना में बेहतर रहा है, लेकिन रायपुर के मैदान पर क्रिकेटप्रेमियों को एक कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है।
