Featuredटेक्नोलॉजी

Messaging App New Rules: फोन से SIM निकालते ही बंद हो जाएंगे WhatsApp समेत कई मैसेजिंग ऐप्स — सरकार ने क्यों बदले नियम?

Messaging App New Rules: भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मैसेजिंग ऐप्स से जुड़े बड़े नियमों में बदलाव किया है। अब WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat जैसे सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स बिना एक्टिव SIM कार्ड के काम नहीं करेंगे। यह बदलाव Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules, 2025 के तहत लागू किया गया है।

Messaging App New Rules


सरकार का यह कदम साइबर ठगी और फर्जी पहचान वाले मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया गया है, क्योंकि अक्सर साइबर अपराधी SIM हटाकर भी ऐप्स को सक्रिय रखते थे और लोगों को धोखा देते थे।

मैसेजिंग ऐप्स के लिए नया नियम क्या है?

भारत में WhatsApp, Snapchat, Telegram, Signal, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे सभी मैसेजिंग ऐप्स को अब अपनी सेवाएं देने के लिए यूजर के फोन में एक्टिव SIM कार्ड अनिवार्य करना होगा।

इसका मतलब—
सिम मोबाइल से निकालते ही ऐप बंद हो जाएगा
बर्नर अकाउंट, फर्जी प्रोफाइल और साइबर धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होंगी

सरकार का नया आदेश क्यों जारी किया गया?

साइबर ठग अब तक WhatsApp या Telegram पर मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के बाद SIM निकालकर भी ऐप चला लेते थे। इससे उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था।
नए नियम के बाद—
ऐप तभी चलेगा जब SIM डिवाइस में मौजूद हो
अपराधियों की पहचान करना आसान होगा
साइबर सुरक्षा और यूजर प्रोटेक्शन बढ़ेगा

कंपनियों को क्या करना होगा?

दूरसंचार विभाग (DOT) ने कंपनियों को 90 दिनों के भीतर नया सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
अब ऐप कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि—

  • यूजर का ऐप सीधे उसके एक्टिव सिम कार्ड से लिंक रहे
  • सिम हटते ही ऐप की सेवाएं बंद हो जाएं
  • यूजर्स की पहचान वास्तविक और ट्रेस करने योग्य हो

WhatsApp Web के नियम भी बदले

WhatsApp Web के लिए भी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। 6 घंटे बाद WhatsApp Web अपने आप लॉगआउट हो जाएगा इसके बाद उपयोगकर्ता को दुबारा QR कोड स्कैन करना होगा।

नया नियम कब से लागू होगा?

सरकार ने कंपनियों को सिस्टम अपग्रेड के लिए 90 दिन का समय दिया है।

नई व्यवस्था फरवरी 2026 से लागू होगी।

क्या है मौजूदा सिस्टम?

अब तक—

  • ऐप इंस्टॉल करते समय सिर्फ एक बार मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन होता था
  • सिम निकाल देने पर भी ऐप चलता रहता था
  • इसी खामी का साइबर अपराधी फायदा उठाते थे

अब क्या बदलेगा?

  • SIM हटते ही WhatsApp, Telegram, Signal और अन्य ऐप तुरंत बंद हो जाएंगे
  • फर्जी अकाउंट और साइबर धोखाधड़ी में कमी आएगी
  • डिजिटल सुरक्षा मजबूत होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *