Featuredलाइफस्टाइल

Ambani Family Fitness Trainer: कौन है अंबानी फैमिली का फिटनेस ट्रेनर, फीस जानकर हैरान रह जाएंगे

Ambani Family Fitness Trainer: देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी फैमिली के निजी फिटनेस ट्रेनर विनोद चन्ना आज भारत के सबसे महंगे और चर्चित सेलिब्रिटी ट्रेनर्स में शामिल हैं। गरीब परिवार में जन्म लेने वाले विनोद ने संघर्षों और कड़ी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है। अनंत अंबानी के चौंकाने वाले वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है।


गरीब परिवार से देश के टॉप सेलिब्रिटी ट्रेनर तक का सफर

विनोद चन्ना मुंबई के एक बेहद गरीब परिवार में पैदा हुए। आर्थिक हालात इतने कमजोर थे कि घर का खर्च चलाने के लिए उन्होंने बचपन में स्वीपर (झाड़ू-पोंछा) तक लगाया। शुरुआती दिनों में जिम में उन्हें फ्लोर ट्रेनर की नौकरी मिली, जहां मशीन साफ करना, प्लेट्स लगाना-उतारना जैसे काम करवाए जाते थे। इसके बदले उन्हें सिर्फ 600–700 रुपये मिलते थे। लेकिन आज वे बॉलीवुड से लेकर बिज़नेस टाइकून तक के पसंदीदा फिटनेस कोच हैं।

विनोद अब तक कई बड़े सेलिब्रिटीज को ट्रेन कर चुके हैं, जिनमें शामिल हैं: जैकलीन फर्नांडीस, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, शिल्पा शेट्टी, हर्षवर्धन राणे आदि।

ऑनलाइन ट्रेनिंग की फीस: 12 सेशन के लिए 1 लाख रुपये

एक पॉडकास्ट शो में विनोद चन्ना ने खुलासा किया कि अगर कोई उनसे ऑनलाइन ट्रेनिंग लेना चाहता है, तो 12 सेशन के लिए 1 लाख रुपये फीस देनी पड़ती है। उनकी ऑनलाइन ट्रेनिंग पूरे दुनिया में उपलब्ध है।

जिम ट्रेनिंग या पर्सनल विजिट की फीस

विनोद बताते हैं कि जिम में ट्रेनिंग या किसी लीडर/सेलिब्रिटी द्वारा बुलाए जाने पर फीस डिस्टेंस और समय के आधार पर तय होती है।

उनके अनुसार:
1.5 लाख रुपये प्रति माह,
2.5 लाख रुपये प्रति माह,
और कभी-कभी 3 लाख रुपये प्रति माह तक फीस ली जाती है।

दिनभर की ट्रेनिंग की लागत लाखों में

विनोद कहते हैं कि “जिन्हें मैं चाहिए होता हूं, उनके साथ मुझे ट्रैवल भी करना पड़ता है। उसके लिए मेरा दिन का खर्चा लाखों में हो सकता है। सेलिब्रिटीज और बिज़नेस टाइकून्स के पास एक्सरसाइज का समय निकालना मुश्किल होता है, इसलिए मुझे उनके टाइम के अनुसार एडजस्ट करना पड़ता है।” अंबानी परिवार सहित कई हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स के साथ उनका काम इसी श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *