Featuredछत्तीसगढ़

DGP-IG Conference: 28 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

DGP-IG Conference: नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित होने जा रहे DGP-IG Conference की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। गृहमंत्री का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक टीमें पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।


28 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 28 नवंबर दोपहर 1:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 2:05 बजे नवा रायपुर स्थित IIM पहुंचकर DGP-IG Conference में शामिल होंगे। शाम 6:55 से 7:55 बजे तक वे रात्रि भोज में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद नवा रायपुर के बंगला नंबर M-11 में उनका रात्रि विश्राम होगा।

29 नवंबर का कार्यक्रम

अमित शाह शनिवार सुबह 7:50 बजे बंगले से निकलकर 8:00 बजे IIM पहुंचेंगे। गृहमंत्री पूरे दिन DGP-IG Conference में शामिल रहेंगे और शाम 7:45 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

30 नवंबर का विस्तृत शेड्यूल

30 नवंबर को अमित शाह सुबह 5:50 बजे बंगला M-11 से IIM पहुंचेंगे, जहां वे 6:30 बजे तक योग सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद वे वापस बंगले में जाएंगे और फिर सुबह 7:50 बजे पुनः IIM पहुंचेंगे। वे 8:00 बजे से शाम 4:40 बजे तक कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहेंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद शाम 4:55 बजे गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मेडिकल टीम और सुरक्षा व्यवस्था

इस हाई-लेवल कॉन्फ्रेंस के लिए प्रशासन ने विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित की है। नवा रायपुर में दर्जनभर से अधिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं, साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। 100 सदस्यों की मेडिकल टीम रोटेशन में कार्य करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी दोनों सेक्टर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को लगाया है।

भोजन का विशेष इंतजाम

कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के भोजन के लिए विशेष किचन व्यवस्था की गई है। उनके आवास पर ही भोजन तैयार होगा, जिसमें मेथी-सरसों साग, बथुआ भाजी और फूलगोभी जैसी पसंदीदा डिश शामिल होंगी।
सम्मेलन के लिए देशभर से आए वरिष्ठ अधिकारी तीन दिनों तक विशेष आतिथ्य व्यवस्था का हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *