Dharmendra Death: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
Dharmendra Death: बॉलीवुड के सुनहरे दौर के सबसे चहेते और दमदार अभिनेताओं में से एक, धर्मेंद्र (Dharmendra) अब हमारे बीच नहीं रहे। ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता ने 89 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें घर ले जाया गया था और उनका इलाज घर पर ही चल रहा था। IANS की खबर के अनुसार, दिग्गज कलाकार का आज निधन हो गया।
अंतिम संस्कार की जानकारी
धर्मेंद्र जी का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट (Pawan Hans Crematorium) पर किया जाएगा।
पहले भी उड़ी थी अफवाह
यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र के निधन की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले 11 नवंबर को भी ऐसी अफवाहें फैली थीं, जिस पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) और बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने नाराजगी जाहिर करते हुए इन खबरों का खंडन किया था। गौरतलब है कि, 10 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां दो दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था।
धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और लाखों दिलों पर राज किया है। उनका जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अपडेट जारी है…
