Apple Viral Product: Apple का नया ‘20 हज़ार का पॉकेट’ बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
Apple Viral Product: Apple हमेशा अपने महंगे और इनोवेटिव प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी कुछ ऐसा लेकर आई है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। Apple ने एक नया “iPhone Pocket” लॉन्च किया है, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये (229.95 USD) रखी गई है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यह कोई टेक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि कपड़े का पॉकेट (Knitted Bag) है।

क्या है Apple का नया Pocket Product?
Apple का यह नया प्रोडक्ट दरअसल एक निटेड बैग है जिसे Issey Miyake, एक प्रसिद्ध जापानी डिज़ाइनर के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
कंपनी के मुताबिक, यह एक 3D निटेड फैब्रिक से बना है और इसे एक पीस कपड़े से तैयार किया गया है। इसमें आप अपना iPhone, पासपोर्ट या छोटे-छोटे ज़रूरी सामान रख सकते हैं।
- कीमत: $229.95 (लगभग ₹20,000)
- कलर ऑप्शन्स: ब्लैक, ब्लू और ब्राउन
- डिज़ाइन: 3D निटेड, फैब्रिक बेस्ड
- टेक फीचर: कोई नहीं (सिर्फ एक स्टाइलिश बैग)
लोग क्यों कर रहे हैं ट्रोल?
सोशल मीडिया पर यूज़र्स Apple के इस प्रोडक्ट को लेकर जमकर मीम्स और ट्रोलिंग कर रहे हैं।
कई यूज़र्स का कहना है —
“Apple अब किसी भी चीज़ को प्रीमियम टैग लगाकर महंगे दामों में बेच सकता है!”
तो कुछ लोगों ने इसे “20 हज़ार का पॉकेट” कहकर मज़ाक उड़ाया। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि चाहे जो भी हो, Apple का हर प्रोडक्ट ‘आउट ऑफ स्टॉक’ हो ही जाता है — और यही कंपनी की ब्रांड वैल्यू दिखाता है।
पहले भी लॉन्च किए हैं ऐसे प्रोडक्ट्स
यह पहली बार नहीं है जब Apple ने अजीबोगरीब और एक्सपेंसिव प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं।
- Apple ने पहले 1900 रुपये का क्लीनिंग क्लॉथ (Cleaning Cloth) लॉन्च किया था।
- हाल ही में कंपनी ने iPhone 17 सीरीज़ के साथ क्रॉस-बॉडी iPhone स्ट्रैप लॉन्च किया था जिसकी कीमत करीब ₹6000 थी।
अब यह “Apple Pocket” भी उसी लिस्ट में शामिल हो गया है।
भारत में लॉन्च नहीं हुआ
Apple ने यह प्रोडक्ट भारत में लॉन्च नहीं किया है और संभावना है कि यह यहां उपलब्ध भी नहीं होगा। फिर भी, इसकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी और मीम्स के चलते भारत में भी यह टॉप ट्रेंडिंग विषय बन गया है।
