Featuredमनोरंजन

Dharmendra Health: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर

Dharmendra Health: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और इंडस्ट्री के ‘हीमैन’ कहलाए जाने वाले धर्मेंद्र (Dharmendra) की तबीयत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां अब उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए है।

Dharmendra Health

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया है। हालांकि अभी तक परिवार या अस्पताल की ओर से कोई official statement जारी नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने अगले 72 घंटे बेहद critical बताए हैं।

इस साल हुई थी आंखों की सर्जरी

इसी साल अप्रैल के महीने में धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी। धुंधलापन और कॉर्निया से जुड़ी समस्या के कारण उनकी कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी। साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किया गया था। उस दौरान अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनके viral वीडियो में धर्मेंद्र ने papparazzi से कहा था — “मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं मैं।”

89 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं धर्मेंद्र

वर्कफ्रंट की बात करें तो 89 की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में एक्टिव हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। अब जल्द ही वे श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *