Lips Care Tips In Winter: मिनटों में फटे होंठ बनेंगे मुलायम! सर्दियों में अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
Lips Care Tips In Winter: सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं और नमी की कमी होंठों से नमी सोख लेती हैं। यही कारण है कि विंटर में होंठ जल्दी सूखते, फटते और दर्द करने लगते हैं। कई लोग मार्केट के केमिकल बेस्ड लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनका असर सिर्फ कुछ घंटों तक ही रहता है। इसलिए अब लोग प्राकृतिक, घरेलू लिप बाम का इस्तेमाल अधिक पसंद कर रहे हैं, जो होंठों को नमी देने के साथ उन्हें हील भी करता है।

होंठ क्यों फटते हैं?
- ठंडी हवा में नमी कम होती है
- बार-बार होंठ चाटने से लार के एंजाइम नमी सोख लेते हैं
- पानी कम पीने से बॉडी डिहाइड्रेट होती है
- केमिकल बेस्ड बाम से एलर्जी/जलन हो सकती है
त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार होंठ चाटने से “लिप डर्माटाइटिस” भी हो सकता है, जो देखने में खराब और दर्दनाक होता है।
घर पर बनाएं प्राकृतिक लिप बाम — बेहद आसान रेसिपी
- थोड़ा घी हल्का गर्म करें
- उसमें एलोवेरा जेल, विटामिन E ऑयल और किसी भी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिलाएं
- ठंडा होने पर छोटे कंटेनर में स्टोर कर लें
यह घरेलू लिप बाम होंठों को नैचुरल तरीके से नमी देगा और सर्दियों की ड्राईनेस से सुरक्षा भी करेगा।
फटे होंठों से तुरंत राहत के लिए Tips
- दिन में 4–5 बार लिप बाम लगाएं
- बाहर जाते समय चेहरा ढकें (मास्क या रुमाल)
- दिन में 3–4 लीटर पानी जरूर पिएं
- स्किन को मॉइस्चर रखने वाले फूड्स डाइट में शामिल करें
