Featuredधर्म

Kartik Purnima 2025 Today: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूर खरीदें मिट्टी से बनी ये चीजें, माना जाता है पूरे साल बनी रहती है माता लक्ष्मी की कृपा

Kartik Purnima 2025 Today: आज कार्तिक मास का अंतिम दिन यानी कार्तिक पूर्णिमा है। यह दिन हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और धार्मिक महत्व वाला माना गया है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर की गई पूजा, स्नान और दान से पूरे वर्ष की सभी पूर्णिमाओं का पुण्य मिलता है। यही कारण है कि आज नदियों के तट पर विशेष पूजा, दीपदान और गंगा आरती का आयोजन होता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसीलिए इसे देव दीपावली का पर्व भी कहा गया है। इस मौके पर लाखों श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर देवताओं को प्रसन्न करते हैं।

Kartik Purnima Today


कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ मिट्टी की चीजें खरीदना क्यों है शुभ?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन अगर घर में मिट्टी से बनी कुछ खास चीजों को लाया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और घर में सुख-समृद्धि, धन, अन्न और खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। माना जाता है कि मिट्टी के ये वस्तुएं घर के ऊर्जा क्षेत्र को सकारात्मक और शुभ बनाती हैं।

आज जरूर खरीदें ये मिट्टी की चीजें

1. मिट्टी का दीपक (Diya)
आज के दिन मिट्टी का नया दीया खरीदकर मुख्य द्वार, रसोई घर, मंदिर और तुलसी के पास जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती, दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य का आगमन होता है।

2. मिट्टी का घड़ा (Matka / Earthen Pot)
मिट्टी का घड़ा घर के ईशान कोण में जल भरकर रखना शुभ फल देता है। इससे घर में प्रेम, एकता, शांति और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है।

3. मिट्टी का हाथी (Elephant Figurine)
धार्मिक दृष्टि से मिट्टी का हाथी बुद्धि, सम्मान, धन और सुख-शांति का प्रतीक है। आज के दिन इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

4. मिट्टी की मूर्तियां (Clay Idols)
घर के मंदिर में मिट्टी से बनी छोटी मूर्तियां रखने से भी लक्ष्मी कृपा और घर में समृद्धि बनी रहती है। आप सोना-चांदी की मूर्तियों के साथ मिट्टी की मूर्तियां भी अवश्य रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *