Featuredछत्तीसगढ़

CG Football Champions League: फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में लायंस, जेएसएफ और पैंथर्स की जीत

CG Football Champions League: स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा (रायपुर) में जारी छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग के चौथे राउंड में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस राउंड में सराफत लायंस, जेएसएफ क्लब और मैट्स पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए आयोजकों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सराफत लायंस ने बोर्नियो कैपिटल एफसी को हराया

पहला मुकाबला सराफत लायंस और बोर्नियो कैपिटल एफसी के बीच खेला गया। लायंस के शिवम साहू ने 8वें मिनट में पहला गोल किया, उसके बाद 12वें मिनट में प्रणय ध्रुव और 33वें मिनट में राजेश कुमार ने गोल दागे। बोर्नियो की ओर से शिवेश द्विवेदी ने 44वें मिनट में गोल किया, लेकिन टीम को 3-1 की हार का सामना करना पड़ा।

मैट्स पैंथर्स की नितेश ने जमाई हैट्रिक

दूसरे मैच में मैट्स पैंथर्स ने ब्रहमविद एफसी को 3-2 से हराया। पैंथर्स के नितेश ने 4वें, 11वें और 39वें मिनट में लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक पूरी की ब्रहमविद एफसी की ओर से भोले (21वां मिनट) और अरुण कुमार (45वां मिनट) ने गोल किए।

जेएसएफ क्लब ने इन्फिनिटी टाइगर्स को दी करारी मात

तीसरे मुकाबले में जेएसएफ क्लब ने इन्फिनिटी टाइगर्स को 4-1 से मात दी। जेएसएफ के मॉरिस दास ने 12वें और 23वें मिनट में दो गोल किए, निरंजन ने 18वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई और 48वें मिनट में अरशद हुसैन ने चौथा गोल दागा। इन्फिनिटी टाइगर्स की ओर से एम. संदीप ने 42वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

नरेश चैलेंजर्स और विला एफसी के बीच मुकाबला रहा बराबरी पर

चौथा मैच नरेश चैलेंजर्स और विला एफसी के बीच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। नरेश चैलेंजर्स के अजय ने 9वें मिनट में गोल किया, वहीं विला एफसी के उदय ने 34वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।

एस.एस. ब्लास्टर्स और फिल्स फाइटर्स के बीच गोलरहित ड्रॉ

पाँचवां और आखिरी मुकाबला एस.एस. ब्लास्टर्स और फिल्स फाइटर्स बिलासपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी और मैच 0-0 ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *