Featuredमनोरंजन

The Taj Story Release Date: परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर को होगी रिलीज

The Taj Story Release Date: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल अपनी नई फिल्म ‘The Taj Story’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर होने वाले हैं। ताजमहल के इतिहास पर आधारित इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे, और अब मेकर्स ने आखिरकार इसका ऐलान कर दिया है।

31 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘The Taj Story’

फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा — “ताजमहल, मुगल वास्तुकला या भारतीय वास्तुकला? जब न्याय का तराजू 400 वर्षों के इतिहास के विरुद्ध तौला जाता है…” पोस्टर के साथ ही उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म की।


विवादों में घिरी कहानी

‘द ताज स्टोरी’ की कहानी एक ऐसे व्यक्ति विष्णु दास (परेश रावल) की है, जो ताजमहल के पीछे छिपे सच को उजागर करने का संकल्प लेता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि विष्णु दास एक टूर गाइड हैं, जो ताजमहल को ‘मंदिर’ बताते हैं। इससे विवाद बढ़ता है और मामला अदालत तक पहुंच जाता है। यहीं से कहानी एक नए मोड़ पर जाती है, जब वह स्मारक की वैज्ञानिक जांच की मांग करता है।


स्टार कास्ट

फिल्म में परेश रावल के साथ जाकिर हुसैन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ, और नमित दास भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।


फिल्म पर विवाद

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही यह विवादों में है। कुछ वर्गों का कहना है कि फिल्म इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ करती है, जबकि अन्य लोग इसे “ताजमहल के रहस्यों को सामने लाने का साहसिक प्रयास” मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *