Sora 2 launch: टेक्स्ट से बनेगा वीडियो और ऑडियो, Instagram और YouTube को मिलेगी कड़ी टक्कर
Sora 2 launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बन रहा है। अब OpenAI ने कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में धमाकेदार एंट्री करते हुए अपना सबसे एडवांस्ड वीडियो जेनरेशन मॉडल Sora 2 लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने एक नया सोशल मीडिया ऐप Sora 2 App भी पेश किया है, जिसे सीधा-सीधा Instagram, YouTube और TikTok का मुकाबला करने वाला माना जा रहा है।

क्या है OpenAI Sora 2?
- Sora 2 एक AI मॉडल है, जो सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो और ऑडियो जनरेट कर सकता है।
- इसमें नया फीचर Cameos जोड़ा गया है, जिससे यूज़र खुद को किसी भी AI वीडियो में शामिल कर सकते हैं।
- यानी बिना कैमरा, शूटिंग या एडिटिंग के आप किसी भी वीडियो का हिस्सा बन सकते हैं।
Sora 2 की मुख्य खासियतें
- पहले से ज्यादा रियलिस्टिक और नैचुरल वीडियो
- फिजिकली-एक्युरेट मोशन और सिंक्ड डायलॉग्स
- नेचुरल बैकग्राउंड साउंड और म्यूजिक
- ज्यादा इमर्सिव और लाइफ-लाइक अनुभव
Sora 2 App की झलक
- इंटरफेस TikTok और Instagram Reels जैसा है।
- केवल टेक्स्ट डालकर वीडियो बनाना संभव।
- Cameos फीचर से खुद को वीडियो में शामिल करने की सुविधा।
- कंटेंट दिखाने के लिए पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन।
- फिलहाल यह ऐप केवल Apple App Store (US और Canada) पर इनवाइट-ओनली सिस्टम में उपलब्ध है।
सोशल मीडिया पर असर
टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Sora 2 आने वाले समय में Instagram, YouTube और TikTok के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। इसकी मदद से कोई भी क्रिएटर केवल कुछ शब्द लिखकर प्रोफेशनल लेवल वीडियो बना पाएगा। यह कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
