Featuredबिजनेस

RBI New Loan Rules 2025: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे लोन के नियम, प्रोसेस होगा आसान

RBI New Loan Rules 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लोन से जुड़े कई बड़े बदलावों का ऐलान किया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इसके बाद ग्राहकों के लिए लोन लेना आसान हो जाएगा और EMI भी पहले से कम हो जाएगी। इन बदलावों से न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि MSME और ज्वेलरी सेक्टर को भी फायदा होगा।

फ्लोटिंग रेट लोन वालों के लिए राहत

अब बैंकों को यह छूट दी गई है कि वे तीन साल के लॉक-इन पीरियड से पहले भी EMI कम कर सकें। यानी ब्याज दर घटने का फायदा ग्राहकों को तुरंत मिलेगा। इससे लोन चुकाना और आसान हो जाएगा।


फिक्स्ड रेट लोन वालों को नया विकल्प

फिक्स्ड रेट पर लोन लेने वाले ग्राहकों को अब फ्लोटिंग रेट में स्विच करने का विकल्प दिया जा सकता है। यह अनिवार्य नहीं होगा लेकिन बैंक चाहें तो यह सुविधा देंगे। इससे उधारकर्ताओं को ब्याज दर चुनने में अधिक लचीलापन (Flexibility) मिलेगा।


गोल्ड लोन लेना हुआ आसान

गोल्ड लोन के नियमों में भी RBI ने बदलाव किए हैं।

  • अब केवल ज्वैलर्स ही नहीं, बल्कि छोटे कारोबारी और कारीगर भी सोने के बदले लोन ले सकेंगे।
  • गोल्ड मेटल लोन (GML) की रीपेमेंट अवधि 180 दिन से बढ़ाकर 270 दिन कर दी गई है।
  • गैर-निर्माण ज्वेलरी विक्रेता भी आउटसोर्सिंग के लिए इस लोन का उपयोग कर पाएंगे।

इससे MSME और ज्वेलरी सेक्टर को पूंजी जुटाने में आसानी होगी।


बैंकों को फंड जुटाने में मदद

अब बैंक ऑफशोर मार्केट से फंड जुटा सकेंगे। वे विदेशी मुद्रा या रुपये में बॉन्ड जारी कर पूंजी इकट्ठा कर पाएंगे। इससे बैंकों की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी और ग्राहकों को ज्यादा लोन देने में आसानी होगी।


क्रेडिट रिपोर्ट होगी और सटीक

RBI ने अब बैंकों और NBFCs को हर हफ्ते क्रेडिट ब्यूरो को डेटा भेजने का निर्देश दिया है।

  • पहले यह रिपोर्ट पखवाड़े में दी जाती थी।
  • इससे क्रेडिट रिपोर्ट ज्यादा सटीक और अपडेटेड होगी।
  • गलतियों को समय रहते सुधारा जा सकेगा।
  • CKYC नंबर जोड़ने से पहचान प्रक्रिया और आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *