Featuredटेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy A17 4G लॉन्च: दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 6 साल तक अपडेट्स; जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A17 4G लॉन्च

Samsung Galaxy A17 4G Specifications सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A17 4G जर्मनी में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात है – लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh बैटरी।

Samsung Galaxy A17 4G लॉन्च


Samsung Galaxy A17 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच Full HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन।
  • सॉफ्टवेयर: Android 15-बेस्ड One UI 7, 6 साल तक मेजर OS अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स।
  • चिपसेट: MediaTek Helio G99, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज।
  • कैमरा:
    • रियर – 50MP OIS मेन कैमरा + 5MP अल्ट्रावाइड + 2MP मैक्रो
    • फ्रंट – 13MP सेल्फी कैमरा
  • बैटरी: 5,000mAh, 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक।
  • AI फीचर्स: Gemini Live और Circle to Search जैसे नए AI टूल्स।
  • डिज़ाइन: 164.4 x 77.9 x 7.5mm साइज, वजन 190 ग्राम।

Samsung Galaxy A17 4G की कीमत

  • कंपनी ने जर्मनी में कीमत और उपलब्धता की जानकारी अभी शेयर नहीं की है।
  • हालांकि, Gadgetsleo वेबसाइट ने Galaxy A17 4G (4GB + 128GB) वेरिएंट की कीमत KSH 22,400 (लगभग ₹15,000) बताई है।
  • रेफरेंस के लिए, Galaxy A17 का 5G वेरिएंट भारत में अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई थी।

भारत में लॉन्च की उम्मीद

Galaxy A17 का 5G मॉडल पहले ही भारत में आ चुका है, इसलिए इसके 4G वेरिएंट के भी जल्द भारत आने की संभावना है। अगर यह बजट सेगमेंट में लॉन्च होता है तो Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *