CG News: शराब प्रेमियों के लिए राहत, विदेशी शराब हुई सस्ती; 33 प्रीमियम ब्रांडों की नई कीमतें जारी
CG News: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब प्रदेश में विदेशी शराब की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला आयात शुल्क कम होने के बाद कई प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की कीमतों में गिरावट आई है।

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष महीनों के लिए विदेश से सीधे बोतलबंद होकर आने वाली 33 प्रीमियम विदेशी शराब ब्रांडों की नई दरों को मंजूरी दे दी है।
स्कॉच व्हिस्की पर आयात शुल्क 150 से घटकर 75 प्रतिशत
जानकारी के मुताबिक, भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर लगने वाला आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटकर करीब 75 प्रतिशत तक हो गया है। इसका सीधा असर विदेशी शराब की लैंडिंग कीमतों पर पड़ा है। नई दर सूची के अनुसार कई चर्चित ब्रांडों की कीमतों में कमी दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें: Jamul Nagar Palika: जामुल नगर पालिका में टेंडर को लेकर विवाद, भाजयुमो..
जॉनी वॉकर 18 ईयर समेत कई ब्रांड हुए सस्ते
नई सूची में शामिल प्रमुख ब्रांडों में—
- जॉनी वॉकर
- चिवास रीगल
- रॉयल सैल्यूट
- ग्लेनलिवेट
- ड्यूअर्स
- बॉलेंटाइन
- सिंगलटन
शामिल हैं।
आबकारी विभाग की नई शुल्क सूची के अनुसार—
- जॉनी वॉकर 18 ईयर के एक केस की कीमत में करीब 5 हजार रुपये तक की कमी आई है।
- जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की लैंडिंग कीमत 92,939 रुपये निर्धारित की गई है।
- रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रुपये तय की गई है।
- सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर करीब 2,817 रुपये तक की कमी दर्ज की गई है।
क्या है भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड डील?
भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय तक चली बातचीत के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में आयात-निर्यात शुल्क कम किए जाने का प्रावधान है। इसका असर टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, फार्मा, कपड़ा और शराब जैसे क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। विदेशी शराब कारोबार में भी इसका प्रभाव अब दिखाई देने लगा है।
ग्राहकों को कितनी मिलेगी राहत?
हालांकि विदेशी शराब की नई लैंडिंग कीमतें कम हुई हैं, लेकिन सरकारी शराब दुकानों पर ग्राहकों को मिलने वाली अंतिम खुदरा कीमत (Retail Price) सरकार की मूल्य निर्धारण नीति पर निर्भर करेगी। आबकारी विभाग द्वारा जारी नई दरों के बाद अब देखना होगा कि बाजार में विदेशी शराब की कीमतों में वास्तविक कमी कितनी दिखाई देती है।
