Post Office Savings Account Rules: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के 6 जरूरी नियम, छोटी गलती पर लग सकता है चार्ज
Post Office Savings Account Rules 2026: अगर आपका पैसा पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में जमा है तो आपके लिए इससे जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) से जुड़े नए नियमों को एक जगह व्यवस्थित किया है, जिसमें खाते के संचालन, बैलेंस, ट्रांसफर, निकासी और बंद करने से जुड़े नियम शामिल हैं।

पोस्ट ऑफिस अकाउंट में ₹500 से कम बैलेंस? कट सकता है मेंटेनेंस चार्ज
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में खाताधारकों को न्यूनतम 500 रुपये का बैलेंस बनाए रखना जरूरी है। अगर वित्त वर्ष के अंत तक खाते में यह राशि नहीं रहती है तो 50 रुपये अकाउंट मेंटेनेंस चार्ज काटा जा सकता है। इसमें 18% GST भी शामिल है।अगर चार्ज कटने के बाद खाते का बैलेंस शून्य हो जाता है तो खाता बंद किया जा सकता है।
3 साल तक अकाउंट में नहीं किया कोई ट्रांजैक्शन? बंद हो सकती है ये सुविधा
अगर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में लगातार तीन पूरे वित्त वर्ष तक कोई जमा या निकासी नहीं होती है तो खाते को साइलेंट अकाउंट माना जा सकता है।ध्यान रखें कि खाते में मिलने वाला ब्याज लेनदेन नहीं माना जाता। ऐसे खाते को दोबारा एक्टिव करने के लिए KYC प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।
एक डाकघर से दूसरे में अकाउंट शिफ्ट करना अब पड़ेगा महंगा, जानें नया चार्ज
अगर आप अपना पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो इसके लिए 100 रुपये और लागू GST देना पड़ सकता है।इसके लिए खाताधारक को आवेदन, पासबुक और जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
नॉमिनी नहीं जोड़ा तो परिवार को हो सकती है परेशानी, तुरंत करें ये काम
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखना बेहद जरूरी है। खाताधारक की मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को रकम का दावा करने में आसानी होती है।अगर नॉमिनी दर्ज नहीं है तो कानूनी वारिसों को अतिरिक्त दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।
5 साल की TD में निवेश करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, समय से पहले नहीं निकाल पाएंगे पैसा
पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम में निवेश करने वालों के लिए भी नियम बदले हैं। 10 नवंबर 2023 या उसके बाद खोले गए 5 साल के TD खाते को 4 साल पूरे होने से पहले बंद नहीं कराया जा सकता।इसलिए निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और निवेश अवधि को समझना जरूरी है।
बड़ी रकम निकालने से पहले जान लें TDS का नया नियम, नहीं तो हो सकता है नुकसान
पोस्ट ऑफिस खाते से बड़ी नकद निकासी करने पर इनकम टैक्स के नियम लागू हो सकते हैं। सेक्शन 194N के तहत तय सीमा से ज्यादा नकद निकासी पर TDS कट सकता है।हालांकि TDS अंतिम टैक्स नहीं होता। इसे ITR फाइल करते समय टैक्स देनदारी के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।
पोस्ट ऑफिस खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट! इन नियमों का रखें खास ध्यान वरना होगी परेशानी
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को सुरक्षित और एक्टिव रखने के लिए खाताधारकों को:
- खाते में ₹500 न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना चाहिए
- लंबे समय तक बिना लेनदेन के खाता नहीं छोड़ना चाहिए
- नॉमिनी की जानकारी अपडेट रखनी चाहिए
- बड़े लेनदेन से पहले टैक्स नियमों की जानकारी लेनी चाहिए
इन बातों का ध्यान रखने से खाते से जुड़ी अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकता है।
