Featuredमनोरंजन

KBC 18 First Crorepati: KBC 18 को मिला पहला करोड़पति, भूषण ठाकरे की मेहनत देख अमिताभ बच्चन भी हुए भावुक

KBC 18 First Crorepati: टीवी के सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ को अपना पहला करोड़पति मिल गया है। जलगांव के रहने वाले भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतकर इतिहास रच दिया है। UPSC की तैयारी कर रहे भूषण ने अपनी मेहनत और संघर्ष से करोड़पति बनने का सपना पूरा किया।

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में भूषण ठाकरे 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास उपलब्धि पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने भूषण को गले लगाकर बधाई दी।

मजदूर पिता के बेटे ने रचा इतिहास

भूषण ठाकरे ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने परिवार के संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे और उनकी मां स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझती रही हैं।भूषण ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। वह अपनी सफलता से अपने माता-पिता की आंखों में गर्व देखना चाहते हैं।

24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

भूषण ठाकरे की कहानी लोगों को प्रेरणा दे रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह भी बताया कि UPSC की तैयारी के कारण वह पिछले डेढ़ साल से अपने घर नहीं जा पाए हैं।कभी वह सिर्फ 24 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे। आज अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने करोड़पति बनने का मुकाम हासिल किया है।

अमिताभ बच्चन ने दी खास बधाई

1 करोड़ रुपये जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने भूषण ठाकरे की जमकर तारीफ की। बिग बी ने उनकी मेहनत और संघर्ष को सलाम करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या भूषण ठाकरे 7 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर इतिहास रच पाएंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *