Anirudh-Kavya Wedding: SRH की सह-मालकिन काव्या मारन बनीं अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हन, पहली तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
Anirudh-Kavya Wedding: मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सह-मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी रचाई।

अनिरुद्ध ने शेयर की शादी की पहली तस्वीर
अनिरुद्ध रविचंदर ने शादी के बाद अपनी पत्नी काव्या मारन के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में दोनों पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनिरुद्ध ने लिखा, “My once in a lifetime, for a lifetime…” और कैप्शन में 11.11 लिखकर अपनी शादी की तारीख भी साझा की।

ग्रीस में हुई निजी डेस्टिनेशन वेडिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शादी भारत से दूर ग्रीस में बेहद निजी माहौल में आयोजित की गई। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि इस खास मौके पर सुपरस्टार रजनीकांत और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन समेत कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं।
21 नवंबर को चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
ग्रीस में निजी शादी के बाद अब दोनों 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में भव्य रिसेप्शन देने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समारोह में फिल्म, क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई नामी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।बताया जा रहा है कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को भी रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है। अब फैंस को इस ग्रैंड समारोह की तस्वीरों और मेहमानों का बेसब्री से इंतजार है।
