Featuredमनोरंजन

Mysaa Movie: ओ मैसा रे’ गाने में रश्मिका का तांडव, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Mysaa Movie: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘मैसा (Mysaa)’ में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है, जिसमें उनका दमदार एक्शन, रौद्र रूप और हाई-एनर्जी तांडव डांस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

गाने में आदिवासी संगीत और दमदार बीट्स का शानदार मेल देखने को मिलता है। म्यूजिक जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है, जबकि रश्मिका के दमदार एक्सप्रेशन और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने सोशल मीडिया पर गाने को चर्चा का विषय बना दिया है।

फिल्म ‘मैसा’ सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं बल्कि बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल कहानी भी है। आदिवासी पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में एक्शन और भावनाओं का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रश्मिका मंदाना का यह नया अवतार उनके अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *