Featuredखेल

Glenn Maxwell Retirement:ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा फैसला, क्रिकेट से लिया संन्यास

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 38 साल की उम्र में उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा।

मैक्सवेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर रहे।ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेले। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 149 मैचों में 3990 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी नाबाद 201 रन की पारी क्रिकेट इतिहास की यादगार पारियों में शामिल है।

टी20 इंटरनेशनल में भी मैक्सवेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 130 मैचों में 2897 रन बनाए और 5 शतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया।आईपीएल में भी मैक्सवेल का बड़ा नाम रहा है। उन्होंने कई फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते हुए अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता। वह ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *