Featuredमनोरंजन

Ramayana Movie 2026: लंदन में छाए रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी, विदेशों में एडवांस बुकिंग ने मचाई हलचल

Ramayana Movie 2026: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म की टीम इन दिनों विदेशों में प्रमोशन कर रही है। हाल ही में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी फिल्म के प्रमोशन के लिए लंदन पहुंचे, जहां फैंस और विदेशी मीडिया के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

लंदन प्रमोशन के दौरान स्टारकास्ट ने फिल्म के पोस्टर वाले लुक को रीक्रिएट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की विदेशों में एडवांस बुकिंग को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे बाजारों में फिल्म की टिकट बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *