Featuredटेक्नोलॉजीवायरल

Vintage Saree Photo Trend: Ghibli और 3D के बाद, 90’s मूड वाला विंटेज साड़ी ट्रेंड

Vintage Saree Photo Trend: इंटरनेट पर नए ट्रेंड्स की दुनिया हर दिन बदलती रहती है। कुछ समय पहले जहाँ Ghibli स्टाइल और 3D रियलिस्टिक मॉडल वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही थीं, वहीं अब सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड धमाल मचा रहा है – विंटेज साड़ी फोटो ट्रेंड। इसमें लोग अपनी साधारण तस्वीरों को 90’s फिल्मों जैसे क्लासिक लुक में बदल रहे हैं।

इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई यूजर्स इस ट्रेंड में शामिल होकर अपनी तस्वीरों को पुरानी फिल्मों के सीन जैसा बना रहे हैं। फोटो में सॉफ्ट लाइटिंग, रेट्रो आउटफिट्स, और रोमांटिक एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं। लाल रंग की साड़ी, जैस्मिन के फूल, और गोल्डन एरा की फिल्मों जैसा वातावरण इसमें खास आकर्षण बना हुआ है। इस ट्रेंड में न सिर्फ युवा बल्कि कंटेंट क्रिएटर्स और फोटोग्राफी प्रेमी भी दिलचस्पी ले रहे हैं।

क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

रेट्रो फिल्मी अंदाज़ और पुरानी यादों का एहसास

साधारण फोटो को खूबसूरत पोर्ट्रेट में बदलने की सुविधा

सोशल मीडिया पर लाइक्स और एंगेजमेंट बढ़ाने का बेहतरीन तरीका

सॉफ्ट लाइटिंग और क्लासिक आउटफिट से एक अलग ही आकर्षण

ऐसे बनाये:

Gemini ऐप डाउनलोड करें।

अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें।

अपनी फोटो अपलोड करें।

दिए गए सैंपल प्रॉम्प्ट को कॉपी-पेस्ट करें या खुद का नया प्रॉम्प्ट लिखें।

Send करें और कुछ सेकेंड में इमेज तैयार हो जाएगी।

डाउनलोड करें और सोशल मीडिया पर शेयर करें।

इस ट्रेंड में आप भी शामिल होकर अपनी तस्वीरों को नॉस्टैल्जिक फिल्म सीन जैसा बना सकते हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *