Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके फैंस में शोक की लहर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन मुंबई स्थित उनके घर में अचानक गिरने के बाद हुआ। उनके असामयिक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है।
एक्शन और क्राइम फिल्मों से बनाई पहचान
संजय गुप्ता बॉलीवुड में अपनी खास एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया।उनकी फिल्मों में दमदार किरदार, तेज कहानी और एक्शन सीक्वेंस उनकी खास पहचान रहे। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने अलग अंदाज से जगह बनाई थी।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
संजय गुप्ता के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड से जुड़े कलाकारों और फैंस ने दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
