Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP-DSP स्तर के 33 अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) के 33 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ASP, DSP, CSP और ACP स्तर के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों का एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

CG Police Transfer


33 पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर नियुक्त किया गया है। बंतलूराम भगत को उप सेनानी, 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़, जबकि शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), कोरबा, नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा तथा अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, करकाभाट (बालोद) पदस्थ किया गया है।

रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा में भी बदलाव

गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय राजनांदगांव रेंज भेजा गया है। देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन), सरगुजा, लितेश सिंह और सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), बालोद, मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन), रायपुर, श्याम मधुकर को उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), बेमेतरा और रूपेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), धमतरी बनाया गया है।

कई जिलों में बदले गए SDOP और DSP

आदेश के अनुसार:

  • उत्तम प्रताप सिंह – एसडीओपी, सीतापुर (सरगुजा)
  • आशीष कुमार नेताम – एसडीओपी, सुकमा
  • मनीष रात्रे – एसडीओपी, बिलाईगढ़
  • स्निग्धा सलामे – एसडीओपी, कोंडागांव
  • संगम राम – एसडीओपी, बोड़ला (कबीरधाम)
  • अमृता पैकरा – एसडीओपी, वाड्रफनगर (बलरामपुर)

पुलिस मुख्यालय और विशेष शाखा में भी नई पदस्थापना

गृह विभाग ने नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक, आईजी कार्यालय सरगुजा रेंज, कौशल किशोर वासनिक को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को उप पुलिस अधीक्षक, कोरिया, तथा श्रीकांत शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), बालोद नियुक्त किया है।|

CSP और ट्रैफिक शाखा में भी बदलाव

नई सूची के अनुसार:

  • विशाल गर्ग – नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सूरजपुर
  • सुशांतो बनर्जी – उप पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • रमेश चन्द्रा – उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर
  • रामावतार धुरव – उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), राजनांदगांव
  • विनोद कुमार मण्डावी – नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा (बालोद)
  • माया शर्मा – उप पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर
  • सत्यकला रामटेके – उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम), धमतरी
  • विवेक शर्मा – उप पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *